महासमुन्द

गांजा तस्करी, महाराष्ट्र के 2 बंदी
04-Apr-2024 2:46 PM
गांजा तस्करी, महाराष्ट्र के 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 महासमुंद, 4 अप्रैल। महासमुंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को  गिरफ्तार किया है। यह थाना सिंघोड़ा एवं सायबर सेल महासमुन्द  की संयुक्त कार्रवाई है।

पुलिस के अनुसार थाना सिंघोड़ा एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा 3 अप्रैल को मुखबिर सूचना पर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही एक सिल्वर कलर की कार को रोका।

वाहन में दो व्यक्ति  सवार था, पूछताछ करने पर गोल-मोल जवाब देने लगे।

 कड़ाई से पूछताछ करने पर वाहन के पीछे डिक्की मे मादक पदार्थ गांजा  रखकर फुलवाड़ी ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाना बताया नाम पता पूछने पर अपना नाम  अब्दुल जावेद महाराष्ट्र,  सुमेर अजगर शेख महाराष्ट्र बताया।

 वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के पीछे डिक्की में एक बोरी के अंदर 21 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा  मिलने पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिंघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई कर 21 किलोग्राम गांजा, कार , दो मोबाईल कुल कीमती  5,85,800 रूपए जब्त किया गया है।


अन्य पोस्ट