महासमुन्द
धारदार चाकू लहराते नाबालिग हिरासत में
01-Apr-2024 3:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 1 अप्रैल। सरायपाली पुलिस ने आत्मानंद स्कूल के पास धारदार हथियार लहराते हुए एक नाबालिग को पकड़ा है। उसके कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि आत्मानंद हाईस्कूल के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर लहरा रहा है। जिससे आने-जाने वाले लोग और स्कूल में परीक्षा देने वाले विद्यार्थी डर कर भाग रहे हैं। सूचना पर बताए स्थान पर पहुंचकर चाकू लहराते हुए एक अपचारी बालक को पकड़ा गया। उसके कब्जे से धारदार चाकू जब्त कर धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे