महासमुन्द
मारपीट, जान से मारने की धमकी
31-Mar-2024 2:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 31 मार्च। पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर में पुरानी रंजिश की बात पर आरोपियों ने प्रार्थी से गाली-गलौज की। पश्चात हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने प्रार्थी को जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना को लेकर प्रार्थी भागीरथी निषाद 62 वर्ष ग्राम सिंघनपुर ने रिपोर्ट लिखाई है। जिस पर पटेवा पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश उर्फ बालाराम निषाद के साथ उसके दो अन्य साथियों ग्राम सिंघनपुर निवासी के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे