महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,31मार्च। कल 30 मार्च को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में कार्य अधिकारियों की बैठक रखी गई जिसमें डॉ. मालती तिवारी जिला संगठक ने बताया कि भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय के निर्देशानुसार शहीद दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय स्वच्छता एवं मतदान जागरूकता कार्यक्रम 5 से 7 अप्रैल तक आयोजित किया जाना है। उद्घाटन कार्यक्रम 5 तारीख को आयोजित की जाएगी।
बैठक में प्राचार्य अनुसुया अग्रवाल एवं डॉ मालती तिवारी जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना जिला महासमुंद, अजय कुमार राजा कार्यक्रम अधिकारी, राजेश्वरी सोनी कार्यक्रम अधिकारी, चुम्मन लाल निषाद कार्यक्रम अधिकारी, निर्मल बंजारे कार्यक्रम अधिकारी, गायत्री चंद्राकर कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे।
प्राचार्य ने आयोजित कार्यक्रमों के संदर्भ में विस्तृत निर्देश दिए। डा. मालती तिवारी ने तीन दिवसीय कार्यशाला की स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय परिसर, मिनी स्टेडियम महासमुंद एवं जल निकायों की स्वच्छता के साथ मतदान जागरूकता के विभिन्न आयोजन निबंध लेखन, वाद विवाद, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित किया गया।
इंडियन कॉलेज ऑफ़ जूकेशन ने जिला अस्पताल खरोरा की स्वच्छता बस स्टैंड एवं संस्था की स्वच्छता का कार्य किया जाना सुनिश्चित किया। श्याम बालाजी कॉलेज ने संस्था, नवापारा अस्पताल एवं अंबेडकर चौक में स्वच्छता एवं मतदान जागरूकता कार्यक्रम, शांत्री बाई महाविद्यालय ने संस्था, वृद्धाश्रम महासमुंद और रेलवे स्टेशन महासमुंद की स्वच्छता एवं मतदान जागरूकता रैली एवं मानव श्रृंखला सुनिश्चित किया
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रथम दिवस पर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सत्र महाविद्यालय के सभागार में संपन्न करने के पश्चात प्रथम दिवस का निर्धारित कार्य प्रारंभ किया जाएगा। द्वितीय दिवस विभिन्न निर्धारित स्थानों पर स्वच्छता एवं मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की स्वच्छता, अंबेडकर चौक में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा की स्वच्छता कार्य किया जाएगा एवं मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। तृतीय दिवस स्वच्छता कार्य पुरस्कार वितरण एवं विधिवत् समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।