महासमुन्द
हाथ भट्टी महुआ शराब-महुआ लाहन जब्त
20-Mar-2024 2:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 मार्च। जिवतरा में नदी किनारे लावारिस स्थिति में 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं 50 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34-1क, 34-2, 34-1, 59 क के तहत कार्रवाई की गई है।
मौके पर आरोपी की तलाश करने पर एवं गांव वालों से पूछताछ पर उनका कोई पता नहीं चला। प्रकरण को विवेचना में लिया गया। पतासाजी जारी है। उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त महासमुंद शहर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे