महासमुन्द

तेज अंधड़ से पेड़ बिजली की तारों से होते जमीन पर आ गिरा
19-Mar-2024 2:04 PM
तेज अंधड़ से पेड़ बिजली की तारों से होते जमीन पर आ गिरा

दो दिनों से क्षेत्र में कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी, कहीं पर ओले गिरे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 मार्च।
मंगलवार की सुबह से मौसम नरम है। काफी देर बाद सूरज उदय हुआ। इससे पहले जिला क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश हुई लेकिन जिला मुख्यालय में महज बूंदाबांदी हुई। सोमवार दिन भर बदली तथा उमस के बाद देर शाम मौसम एकाएक बदला और आंधी तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। तेज हवा के चलते मुख्य मार्ग पर अनेक दुकानों के साइन बोर्ड तथा बैनर पोस्टर हवा में उड़ गया। मेघ वसंत कालोनी के सामने खड़ा एक पेड़ सडक़ पर बिजली के तारों के साथ गिर पड़ा। इस बीच शहर में देर तक बिजली गुल रही। तेज हवा की वजह से लोग जहां खड़े थे, वहीं ठहर गये। 

मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने आगामी 3 दिनों तक इसी तरह की अंधड़ बारिश की संभावना जताते हुए महासमुंद जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। कल सुबह भी सुबह 10 बजे के आसपास तुमागांव क्षेत्र के ग्राम पिरदा सहित कुछ ग्रामों में खंड वर्षा हुई। आज कहीं-कहीं पर ओले गिरने की जानकारी मिली है। मौसम बिगडऩे की वजह से इसका प्रभाव सब्जी की फसलों व धान की फसलों पर पड़ ने की आशंका है। 

बदली की वजह से खेतों में खड़ी फसल में कीटों के हमले की संभावना को बल मिल रहा है। हालंाकि मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। बीते शनिवार शाम से मौसम में बदलाव के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान पर भी असर पड़ा है। सोमवार की दोपहर 12 बजे तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 21 डिग्री रहा। आने वाले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। बदलते मौसम के कारण आज 19 मार्च को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 19 डिग्री होने की संभावना है। 20 मार्च को अधिकतम 25 न्यूनतम 17, 21 मार्च को अधिकतम 29 व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। विभाग के अनुसार 22 मार्च से मौसम साफ  रहेगा और तापमान भी फिर से बढ़ेगा।


अन्य पोस्ट