महासमुन्द

चंदा देने वालों पर कृपा की बौछार, आम जनता पर टैक्स की मार, यही है मोदी सरकार-विनोद चंद्राकर
18-Mar-2024 3:48 PM
चंदा देने वालों पर कृपा की बौछार, आम जनता पर टैक्स की मार, यही है मोदी सरकार-विनोद चंद्राकर

महासमुंद,18मार्च। पूर्व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि विदेशों से काला धन वापस लाकर हर गरीब के खाते में 15 लाख देने की बात कहने वाले भाजपा की मोदी सरकार ने 10 सालों में घोटालेबाजी का इतिहास रच डाला। चुनावी इलेक्टोरल बॉन्ड के आंकड़े मोदी सरकार की अवैध वसूलीए घोटालेबाजी का सबूत दे रहा है। चंद्राकर ने इलेक्टोरल चुनावी बॉन्ड को मोदी सरकार का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का खुलासा किया है। जो रिपोर्ट आ रही है उससे बिल्कुल यह बात सामने आ रही है कि डरा धमकाकर इन्होंने चुनावी चंदा लिया है। जिसमें ईडी और इनकम टैक्स को भेजा गया और धमकाकर चंदा लिया गया। 40 से 50 कंपनी ऐसी है जिनका सालाना बर्थ 500 करोड़ रुपये है। लेकिन          चुनाव में 1000 करोड़ रूपए से अधिक का चंदा दिए हैं। 

चंद्राकर ने कहा कि चुनावी बॉन्ड के आंकड़े सार्वजनिक होने के बाद भाजपा की अवैध वसूली, रिश्वत खोरी और मुखौटा कंपनियों के जरिए धनशोधन की भ्रष्ट तरकीब उजागर हो गई है। एजेंसियों का दुरुपयोग कर 30 चंदा दाताओं में से 14 के खिलाफ पहले छापे मारे गए थे। आंकड़ों से यह जानकारी भी सामने आई है कि केंद्र से कुछ मदद मिलने के तुरंत बाद कंपनियों ने चुनावी बांड के जरिए एहसान चुकाया है। इन कंपनियों में प्रमुख रूप से वेदांता को 3 मार्च 2021 को राधिकापुर पश्चिम निजी कोयला खदान मिलने के लगभग डेढ़ माह बाद 21 अप्रेल 2021 को उसने 25 करोड़ रुपए भाजपा को चुनावी चंदा दिया।

  कई मुखौटा कंपनियों ने भी दान दिया। मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रा ने 800 करोड़ रुपए से अधिक चुनावी बॉन्ड में दिए। केवल अप्रैल 2023 में ही कंपनी ने 140 करोड़ रुपए भाजपा को दिए। इसके एक माह बाद 14,400 करोड़ रुपए का ठाणे . बोरीवली ट्विन टनल प्रोजेक्ट कंपनी को मिल गया। जिंदल स्टील एंड पावर ने 7 अक्टूबर 2022 को बॉन्ड में 25 करोड़ रुपए दिए। इसके तीन दिन बाद दस अक्टूबर को कंपनी गोरे पाल्मा की कोयला खदान हासिल करने में कामयाब हो गई।

आयकर विभाग ने दिसंबर 2023 में शिरडी साईं इलेक्ट्रिकल्स पर छापा मारा। कंपनी ने बॉन्ड के जरिए भाजपा को 40 करोड़ का चंदा दिया। 2 अप्रैल 2022 को ईडी ने फ्यूचर गेमिंग एंड होटल्स पर छापा मारा। इसके पांच दिन बाद कंपनी ने 100 करोड़ रुपए का दान भाजपा को दिया। अक्टूबर 2023 में आयकर ने फिर छापा मारा, कंपनी ने बॉन्ड के जिरए फिर 65 करोड़ रुपए का दान दिया। उन्होंने कहा कि क्रोनोलॉजी स्पष्ट है, चंदा दो.धंधा और प्रोटेक्शन लो। चंदा देने वालों पर कृपा की बौछार और आम जनता पर टैक्स की मार, यही है भाजपा की मोदी सरकार।


अन्य पोस्ट