महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 मार्च। जल जीवन मिशन के तहत बंसुलीडीह में पानी टंकी निर्माण शीघ्र समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत करने की बात कही है।
ग्रामीणों के मुताबिक जल जीवन मिशन के तहत ग्राम बंसुलीडीह में निर्मित पानी टंकी से लगातार पानी का लिकेज हो रहा है। टंकी का निर्माण करने के बाद इसमें पहली बार ही पानी भरा गया है और लिकेज शुरू हो गया है। उपयोग से पहले ही पानी टंकी से लिकेज होने के कारण ग्रामीणों में निर्माण एजेन्सी के प्रति बहुत अधिक आक्रोश देखा जा रहा है और उन्होंने जल्द ही इस समस्या का निदान न होने पर कलेक्टर से इसकी शिकायत करने की बात कही है।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए केन्द्र सरकार के द्वारा जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रत्येक घरों में नल कनेक्शन पहुंचाने की पहल कीहै। बंसुलीडीह के ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के दिन शुरू हो शुरू हो गए हैं और इस मौसम में पेयजल व निस्तारी के लिए गांव में पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसे देखते हुए जब पानी टंकी का निर्माण पूर्ण हुआ तो ग्रामीणजन काफी प्रसन्न थे। लेकिन जैसे ही टंकी में पानी भरा गया, उनकी सारी खुशी नदारद हो गई। उपयोग से पहले ही टंकी में पानी लिकेज होने के कारण निर्माण एजेन्सी के प्रति ग्रामीणों में भी काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने जल्द ही इसका सुधार न होने पर आगामी दिनों में जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर महसमुंद से इसकी शिकायत करने की बात कही है।