महासमुन्द
तालाब में डूबने से युवक की मौत
16-Mar-2024 2:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 16 मार्च। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम मेदनीपुर निवासी 31 वर्षीय युवक की मौत ग्राम बाराडोली स्थित तालाब में डूबने में हो गई। पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर युवक राकेश पिता स्व.नकल पटेल संभवत: नहाने गया था। जहां नकुल गहरे पानी में चला गया और तैैरना नहीं जानने के कारण डूबने से उसकी मौत हुई। घटना की सूचना हृदयानंद मेदनीपुर ने बसना थाने में दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
महिला ने की खुदकुशी
महासमुंद,16 मार्च। पिथौरा थाना अंतर्गत रानी सागरपारा में संगीता यादव पति अनिल यादव 22 ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे