महासमुन्द

मोहन राव सावंत नये डीईओ, मुखर्जी का तबादला
15-Mar-2024 4:08 PM
मोहन राव सावंत नये डीईओ,  मुखर्जी का तबादला

महासमुंद,15मार्च। जिला शिक्षा अधिकारी मीता मुखर्जी का तबादला शासकीय उन्नत शिक्षण समिति बिलासपुर हो गया है। अब महासमुंद के नये शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत होंगे। श्री सावंत इसके पूर्व शासकीय जेएन पांडेय बहु. उमा विद्यालय रायपुर में प्राचार्य रहे हैं। कल नए जिला शिक्षा अधिकारी का श्रीमती मुखर्जी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।


अन्य पोस्ट