महासमुन्द
कौशल परीक्षा पर आवेदकों ने उठाए सवाल, सौंपा ज्ञापन
15-Mar-2024 4:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 15 मार्च। कौशल परीक्षा को लेकर शहर के कुछ युवकों ने सवाल उठाये हंै। इसे लेकर कल युवाओं ने कलेक्टोरेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा तथा परीक्षा निरस्त करने की मांग की है।
युवाओं का कहना है कि संविदा परीक्षा में 1 पद के लिए कम से कम 5 आवेदकों को बुलाने का नियम है। लेकिन मात्र 3 युवाओं को क्यों बुलाया गया? इसे लेकर आवेदकों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पीएमकेएसवाय 2.0 परियोजना के अंतर्गत पद प्रबंधन विशेषज्ञ, डब्ल्यूडीटी यांत्रिकी, लेखापाल सह डाटा एंट्री आपरेटर की वेकेंसी निकाली गई थी। इसके तहत प्रत्येक पदों के लिए कम से कम 5 आवेदकों को बुलाया जाना था। लेकिन 3 आवेदकों को ही बुलाया गया। आवेदकों ने आरोप लगाया कि अपात्र लोगों को भी यहां पात्र बनाकर बुलाया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे