महासमुन्द

अस्थायी जाति प्रमाण पत्र को काट-छांट कर स्थायी किया
14-Mar-2024 4:29 PM
अस्थायी जाति प्रमाण पत्र को काट-छांट कर स्थायी किया

 चॉईस सेंटर की आईडी निरस्त

महासमुंद,14 मार्च। कोमाखान तहसील अंतर्गत ग्राम नर्रा के चॉईस सेंटर संचालक द्वारा एक आवेदक के लिए जारी अस्थायी जाति प्रमाण पत्र को काट-छांट कर स्थायी किए जाने संबंधित प्रकरण प्राप्त होने पर ग्राम नर्रा के चॉईस सेंटर संचालक परमेश्वर सोनवानी के आईडी को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है। प्रथम दृष्टया जारी अस्थायी जाति प्रमाण पत्र को स्थायी सामाजिक पारिस्थितिक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। अत: इसे चॉईस सेंटर की जिम्मेदारी मानते हुए उनके आईडी को अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है। इस संबंध में तहसीलदार कोमाखान को आवश्यक कार्रवाई करने कहा गया है।


अन्य पोस्ट