महासमुन्द
प्राथमिक शाला लभरा खुर्द में न्योता भोज
12-Mar-2024 3:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,12 मार्च। प्राथमिक शाला लभरा खुर्द में न्योता भोज का आयोजन किया गया। इसमें चावल, दाल, गोभी-आलू की सब्जी, टमाटर की चटनी, लड्डू, खीरपूड़ी, सलाद, पापड़ व अंगूर परोसा गया। संपूर्ण भोजन व्यवस्था स्कूल के मध्याह्न भोजन से अलग किया गया था। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, बीआरसी जागेश्वर सिन्हा, संकुल समन्वयन ए.चंद्रशेखर डोरा, गुहन लाल साहू, प्रधानपाठक ममता शर्मा, शिक्षक खुशबू पंडरिया, हीरालाल पटेल, गोपाल पटेल, नर्मदा पटेल, गायत्री पटेल, एसएमसी अध्यक्ष जीवन लाल यादव आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे