महासमुन्द

महासमुंद लोस प्रत्याशी से खल्लारी विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
11-Mar-2024 2:28 PM
महासमुंद लोस प्रत्याशी से खल्लारी विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 10 मार्च। खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने का भरोसा दिलाया।

शनिवार को खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल ने महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू से मुलाकात की और प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत तय है। महासमुंद लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री श्री साहू के नाम की घोषणा के बाद से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस प्रत्याशी श्री साहू लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी होंगे।

मुलाकात के दौरान प्रमुख रूप से भूपेन्द्र ठाकुर, गणेश शर्मा, शमीम खान, खोमेश साहू, शहजान पाशा, रमेश साहू, लोकेश दीवान, सरफराज खान, दुर्गेश यादव आदि मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट