महासमुन्द
वाहन की चपेट में युवक की मौत
10-Mar-2024 2:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 10 मार्च। बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग समीप बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट आने से शहर के एक युवक की मौत गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस एवं परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार हिमांशु साहू कल किसी काम से आरंग की ओर गया हुआ था। जहां से वापस लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। बुरी तरह से घायल हिमांशु को शासकीय एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे