महासमुन्द
दो हाथियों ने एक घंटा बाधित किया मार्ग
10-Mar-2024 2:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 10 मार्च। शुक्रवार शाम दो जंगली हाथी मुख्य मार्ग पर देखे गये। दोनों हाथी करीब एक घंटे तक देवधारा मोड़ के पास खड़े रहे। सूचना पर वन विभाग की टीम ने दोनों तरफ से रास्ता बंद कराया। यह मार्ग करीब एक घंटा बंद रहा। मिली जानकारी के अनुसार बया कसडोल मार्ग पर बया से 6 किलोमीटर दूर उक्त हाथियों को मुख्य मार्ग पर देखा गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने देवपुर वन नाका और कोठारी मार्ग को बंद कराया। विभाग ने इन मार्गों पर लोगों की आवाजाही बंद की तथा सावधानी बरतने की अपील की है। इस वक्त हाथियों का दल कक्ष क्रमांक 220 में होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बहरहाल, विभाग ने लोगों से हाथियों से बचने तथा जंगला ना जाने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे