महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 मार्च। महिला समूह की शिकायत पर आबकारी टीम ने 2 ग्रामीणों के घर से शराब जब्त किया गया है। आबकारी टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि एक फ रार है।
अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ग्राम डोकरपाली थाना तेंदुकोना में महिला समूह की शिकायत पर आरोपी लिखन दास के मकान से 07 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, तथा टेकचंद कोसरिया के मकान से 30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब, महुआ लाहन 375 किलो जब्त किया गया। आबकारी विभाग ने लिखन दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि टेकचंद फ रार है। दोनों ही आरोपियों के विरुध्द धारा 34-1क, 34-2, 59 क के तहत प्रकरण कायम किया गया है।
उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त पिथौरा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार झारिया के नेतृत्व में की गई। इस दौरान मुख्य आरक्षक कुंज राम ध्रुव, आबकारी स्टाफ पिथौरा एवं महिला समूह ग्राम डोकरपाली उपस्थित थे।