महासमुन्द
परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण, नकल प्रकरण नहीं
04-Mar-2024 4:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 मार्च। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के प्रथम दिवस सरायपाली के उडऩ दस्ता टीम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली ओंकारेश्वर सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी एबीआरसीसी सतीश पटेल एवं मनीषा कुर्रे ने आईईएम उमावि कुटेला, शासकीीय उ मा वि किसड़ी, शासकीय उ.मा वि. बलौदा, शासकीय उ मा वि तोरेसिंहा का औचक निरीक्षण किया। सभी सेन्टरों में परीक्षा व्यवस्थित चल रही थी। किसी भी परीक्षा केंद्र में नकल प्रकरण नहीं पाया गया। परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2112, उपस्थित 2089, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 23 थी। विकासखंड सरायपाली के सभी 24 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा संचालन व्यवस्थित पाई गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे