महासमुन्द
बच्चों ने पी पोलियो की खुराक
04-Mar-2024 2:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 मार्च। पोलियो मुक्त राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ जिले में पल्स पोलियो उत्सव रविवार 3 मार्च को मनाया गया। जिसमें शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए पल्स पोलियो ड्रॉप्स की व्यवस्था हर शहर, गांव के स्वस्थ केंद्र,स्कूल,आंगनबाड़ी केंद्र, प्रमुख चौक, बस स्टैंड, रेलवे स्टैंड आदि में किया गया। स्थानीय कुर्मी पारा प्राथमिक शाला में आस्था और आराध्या ने अपनी मां निष्ठा साथ के साथ पहुंचकर पल्स पोलियो उत्सव में हिस्सा लिया। आस्था ने पहली बार शिविर स्थल में पोलियो ड्रॉप पिया। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग समन्वयक का सहयोग कर रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे