महासमुन्द

12 लाख के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
04-Mar-2024 1:45 PM
12 लाख के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद, 4 मार्च। कार से 12 लाख रुपए के गांजा की तस्करी के आरोप में पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कार, 23 किलो गांजा, 500 रुपए नगदी जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कल मुखबिर की सूचना पर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही एक सिल्वर कलर की टाटा इंडिका विस्टा कार को रोका गया। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ करने पर गोल-मोल जवाब देने लगे। कड़ाई से पूछताछ करने पर वाहन के आगे डेसबोर्ड में अंदर गांजा रखना तथा उक्त गांजा को ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाना बताया।

नाम-पता पूछने पर आरोपी ने अपना नाम नितिन गजघाटे, खुशाल पांडे दोनों निवासी महाराष्ट्र बताया। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 23 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिंघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई कर आरोपियों से 23 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया है।


अन्य पोस्ट