महासमुन्द

आधा क्विंटल गांजा के साथ दो बंदी
02-Mar-2024 2:40 PM
आधा क्विंटल गांजा के साथ दो बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 मार्च। महासमुंद जिले की कोमाखन थाना पुलिस ने 60 किलोग्राम गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

 थाना कोमाखान पुलिस 1 मार्च को अपनी टीम के साथ शासकीय वाहन से पेट्रोलिंग पर सुवरमाल की ओर रवाना हुआ था कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक सिल्वर रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार में दो व्यक्ति तथा एक सिल्वर गोल्ड रंग की इनोवा कार में एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडि़शा से महासमुंद होते गुजरने वाली है।

सूचना पर कोमाखान पुलिस की टीम चौखड़ी पहुंची। तभी ओडि़शा की बागबाहरा आ रही एक सिल्वर रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार और उसके पीछ एक सिल्वर गोल्ड रंग की इनोवा कार पहुंची। दोनों वाहनों को रोका गया। नाम पता पूछने पर वाहन स्वीफ्ट डिजायर कार के चालक ने अपना नाम मुकेश साहू सुपेला, बगल सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम संपत सागर सुपेला तथा इनोवा कार के चालक ने अपना नाम नंद किशोर साहू सुपेला बताया।

पूछताछ करने पर कार की पीछे डिक्की में गांजा ओडिशा से खरीदकर लाना और जबलपुर मप्र में बिक्री करने ले जाना बताया। इनोवा कार को पायलेटिंग के लिये रखना व खाली होना बताया। आरोपियों के संयुक्त कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 60 किलो ग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त कार, इनोवा कार, चार मोबाइल, नगदी रकम 900 रुपए, कुल जुमला कीमती 20 लाख, 83 हजार जब्त कर सीलबंद किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 आरोपियों के विरूद्ध थाना कोमाखान में धारा 20 ख नारकोटिक एक्ट  का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट