महासमुन्द
आचार्य विद्यासागर महाराज को दी विनयांजलि
28-Feb-2024 3:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,28फरवरी। विगत 25 फरवरी को सकल जैन समाज के तत्वावधान में आचार्य विद्यासागर महाराज को विनयांजलि दी ।
इस अवसर पर व्यवहार न्यायाधीश महासमुंद खुशबू जैन, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शीतल प्रसाद जैन, श्वेताम्बर श्रीसंघ के अध्यक्ष राजेश लूनिया, स्थानीय निवासियों में जैन श्री संघ से अशोक चौरडिय़ा, पारस चोपड़ा, राकेश झाबक, हेमंत झाबक, भजन गायक स्नेहा जैन, मधुलिका जैन, राखी जैन ने अपने विचार प्रस्तुत किये। महेंद्र लूनिया ने सभा का संचालन किया। इस दौरान दीप प्रज्वलन, मंगलाचरण, आचार्य श्री के जीवन परिचय, प्रेरक प्रसंग, गीत, भजन और आचार्य श्री की आरती का प्रस्तुतिकरण हुआ।
इसमें सकल जैन समाज के सभी पुरुष एवं महिलाओं की उपस्थिति रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे