महासमुन्द
विधायक ने व्यापारियों की समस्या सुनी
25-Feb-2024 4:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 फरवरी। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने 24 फरवरी को महासमुंद शहर के अलग-अलग स्थान के फुटपाथ में अस्थाई दुकान लगाकर जीवन यापन करने वाले व्यापारियों की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुनकर नगर पालिका परिषद महासमुंद के सीएमओ को तलब कर व्यापारी भाइयों और प्रशासन के साथ मिलकर समाधान निकालने का सार्थक प्रयास किया। कहा कि भविष्य में महासमुंद विधानसभा के हितों की रक्षा के लिए सदैव कृत संकल्पित और प्रतिबद्ध हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे