महासमुन्द
ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज चेस स्पर्धा, राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी राजेश्वरी
21-Feb-2024 3:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 फरवरी। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज चेस प्रतियोगिता 2024 महिला का आयोजन 20 से 28 फरवरी तक साउथ गोवा में आयोजित होने वाला है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महिला चेस टीम का प्रतिनिधित्व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलप की व्यायाम शिक्षिका राजेश्वरी ध्रुवंशी करेंगी। इसके साथ ही पूजा अकेला, आरती पावले, रंजना पूजा यादव, अफसाना परवीन, सोनिया भगत हिस्सा लेंगी। कोच के तौर पर मधुबाला हैं। गत वर्षों में भी छत्तीसगढ़ की महिला टीम ने कई सिविल सर्विसेस चेस प्रतियोगिता में गोल्ड हासिल कर चुकी हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे