महासमुन्द

24 किलो गांजा संग राजस्थान के 2 बंदी
21-Feb-2024 3:01 PM
24 किलो गांजा संग  राजस्थान के 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,21 फरवरी।
महासमुंद पुलिस ने 24 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार   किया।
पुलिस के अनुसार 19 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर थाना सिंघोड़ा पुलिस ने ओडि़शा की ओर से आ रही काले कलर की मोटरसाइकिल को रोका। बाइक सवार दोनों व्यक्ति वाहन को छोडक़र भागने लगे। जिसे पुलस के जवानों ने पकड़ा। 

भागने का कारण पूछने पर बैग में गांजा रखना स्वीकार किया। नाम पता पूछने पर अपना नाम कृष्णकांत शर्मा  बानसुर राजस्थान, तथा विक्रम गुर्जर बसई अलवर राजस्थान का निवासी बताया। 

मोटर सायकल में रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर खाकी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ 24 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। उक्त गांजा को ओडिशा से महासमुंद के रास्ते राजस्थान ले जाकर खपाने की बात आरोपियों ने स्वीकार की। 

आरोपियों के विरूद्ध थाना सिंघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई के बाद दोनों कोजेल दाखिल किया गया है। 
 


अन्य पोस्ट