महासमुन्द
गायत्री दीप महायज्ञ
21-Feb-2024 2:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,21फरवरी। वृंदावन कॉलोनी नयापारा महासमुंद में गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ महासमुंद की टोली द्वारा 19 फरवरी को शाम 5 से 7 बजे तक किया गया। मोहल्ले की लगभग 30 महिलाएं गायत्री दीप यज्ञ में शामिल हुईं। उन्हें गायत्री यज्ञ के संबंध और पं.श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा चलाए जा रहे युग निर्माण योजना के बारे में बताया गया। उपरोक्त जानकारी वरिष्ठ गायत्री परिजन बाबूराम साहू ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे