महासमुन्द
नाबालिग का अपहरण, जुर्म दर्ज
20-Feb-2024 1:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 20 फरवरी। बसना थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लडक़ी को अपहरण कर ले जाने के मामले में एक युवक के खिलाफ बसना थाना में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। नाबालिग के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री को आरोपी द्वारा 17 फरवरी को बहला फुसलाकर अपहरण कर कहीं ले गया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने खेमड़ा निवासी आरोपी समयलाल बंजारा के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे