महासमुन्द
आंबा कार्यकर्ता नगरपालिका-जनपद पहुंचे, कहा-ट्रेनिंग नहीं मिली थी, ऑनलाइन एंट्री के लिए अक्षम हैं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 फरवरी। महिलाओं के द्वारा जमा कर दी गई महतारी वंदन फार्म को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कल नगरपालिका और जनपद पहुंचे और तमाम फार्म को यह कहते हुए जमा कर दिया कि ऑनलाइन एंट्री के लिए वे अक्षम हैं।
कार्यक र्ताओं ने मीडिया को बताया है कि अधिकारी कह रहे हैं कि आए हुए सभी फार्म को एक आईडी में अपलोड करना है। इसके लिए किसी भी कार्यकर्ता को ट्रेनिंग नहीं दी गई है। साइट खोलते ही उसमें एरर दिखाता है। दिन भर परेशान होकर जब कार्यकर्ता अपने अधिकारियों को ये बाते बताते हैं तो अधिकारी कहते हैं कि शाम को फिर से ट्राई करना, नेट प्राबलम के कारण ऐसा हो रहा होगा। ऐसे करते-करते आज आखिरी तारीख भी आ गई, लेकिन जमा आवेदनों का ऑनलाइन एंट्री नहीं हो पाया है। आधे अधूरे आवेदनों को आंगनबाड़ी कार्यर्ताओं ने अपने अधिकारियों के पास जमा करा दिया है। महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन करने की 20 फरवरी अंतिम तिथि है। सोमवार को भी आवेदन के लिए चॉइस सेंटर और अन्य शिविरों में महिलाओं की भीड़ सुबह से शाम तक रही। आगामी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन योजना के तहत पहली किश्त जारी करने की घोषणा राज्य सरकार ने की है। इसके लिए 20 फ रवरी तक सभी आवेदनों को पोर्टल में अपलोड करना है। हालांकि बीते दिनों से पोर्टल में आवेदनों को अपलोड करने की गति में जरूर तेजी आई है।
मालूम हो कि जिले में महतारी वंदन योजना के लिए लगभग 3.35 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और लगभग 2.82 लाख आवेदनों को पोर्टल में अपलोड किया गया है। महासमुंद ब्लॉक में अब तक कुल 80 हजार 244 आवेदन आए हैं। जिसमें से 52 हजार 283 आवेदन अपलोड हुए। बागबाहरा ब्लॉक में 56 हजार 591 आवेदन आए और 52 हजार 773 अपलोड हुए हैं। पिथौरा ब्लॉक में 66 हजार 400 आवेदन में से 60 हजार 253 अपलोड हुए। इसी तरह बसना ब्लॉक में 60 हजार 119 में से 52 हजार 573 आवेदन अपलोड हुए। सरायपाली ब्लॉक में 59 हजार 673 में से 54 हजार 196 आवेदन अपलोड हुए हैं। वहीं विभाग ने अंतिम दिन लोगों को सहूलियत देने के लिए पंचायत, आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया है। पहली किस्त के लिए तिथि निर्धारित, लेकिन प्रक्रिया सतत इस संबंध में जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग समीर पांडेय ने कहा कि योजना की पहली किस्त के लिए आवेदनों की तिथि को 20 फरवरी निर्धारित की गई है। लेकिन योजना और आवेदनों की प्रक्रिया सतत रूप से चलेगी। बाद में भी युवतियां विवाह करेंगी, जिसके बाद वे पात्र हो जाएंगी। ऐसे में वे बाद में भी आवेदन कर योजना का लाभ ले सकेंगी।
पहली किश्त के लिए तिथि निर्धारित, लेकिन प्रक्रिया सतत इस संबंध में जिला परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग समीर पांडेय ने कहा कि योजना की पहली किस्त के लिए आवेदनों की तिथि को 20 फरवरी निर्धारित की गई है। लेकिन योजना और आवेदनों की प्रक्रिया सतत रूप से चलेगी। बाद में भी युवतियां विवाह करेंगी। जिसके बाद वे पात्र हो जाएंगी। ऐसे में वे बाद में भी आवेदन कर योजना का लाभ ले सकेंगी।