महासमुन्द

महुआ शराब जब्त,एक बंदी
18-Feb-2024 3:33 PM
महुआ शराब जब्त,एक बंदी

महासमुंद, 18 फरवरी। अवैध कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

17 फरवरी  को मुखबिर सूचना पर आबकारी टीम सरायपाली के  द्वारा ग्राम अमलीपदर थाना- बलौदा   के रिंकू कुम्हार के कब्जे से अवैध कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब  कुल मात्रा 150 लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपी  के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर माननीय न्यायालय से  रिमांड प्राप्त कर  जेल दाखि़ल किया गया है।


अन्य पोस्ट