महासमुन्द

सीमेंट से भरी ट्रक चोरी करते दो गिरफ्तार
18-Feb-2024 2:24 PM
सीमेंट से भरी ट्रक चोरी करते दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 फरवरी।
सरायपाली क्षेत्र में सीमेंट से भरी ट्रक चोरी करते  दो आरोपी को पुलिस ने  गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 16 फरवरी को प्रार्थी नीरज अग्रवाल सागरस्टेट सरायपाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई  कि 16 फरवरी को शाम 7.30 बजे घटनास्थल झिलमिला चौक सरायपाली से आरोपी  रनजोत सिंह रैना  सरायपाली और डिलेश्वर मारकंडे   बुंदेली हाल मुकाम झिलमिला चौक सरायपाली द्वारा एक राय होकर चोरी करने की नीयत से प्रार्थी का झिलमिल चौक के पास खड़ी ट्रक को चुरा लिया।

बताया कि हेल्पर के पास की खिडक़ी के शीशे को तोडक़र ट्रक में घुसकर अपने मोटर साइकिल की चाबी से ट्रक को स्टार्ट कर  12 चक्का ट्रक जिसमें 530 बोरी सीमेंट से लदी हुई है, कुल जुमला कीमत 26 लाख  60 हजार रुपए की चोरी कर ओडिशा तरफ भाग रहे हैं। 

संपूर्ण हालात से पुलिस अधीक्षक महासमुंद को अवगत कराया गया। जिस पर  थाना प्रभारी सरायपाली एव  पुलिस स्टाफ द्वारा तत्परता से कार्य कर घेराबंदी कर  आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लिया गया है।
 


अन्य पोस्ट