महासमुन्द
बैल पर टंगिया से प्रहार, जुर्म दर्ज
18-Feb-2024 2:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 18फरवरी। बैल को टंगिया मारकर घायल करने वाले आरोपी युवक के विरूद्ध पुलिस ने धारा 429 के तहत अपराध दर्ज किया है।
बिरकोनी निवासी प्रार्थी गोकुल सोनवानी ने पुलिस में रिपोर्ट कराई कि वह अपने खेत की जुताई के लिए 3 बैल रखा है। जिसकी देखरेख वह व उसका परिवार करता है। कल सुबह 8 बजे प्रार्थी अपने बैलों को चरने के लिए छोड़ा था तथा वह बाजार चला गया। करीब 5 बजे ग्राम के युवक ने बताया कि एक बैल बिजे बारले के घर के पास बैठा था जिसे गांव का ही चोवाराम मांडले ने बैल को 3 जगह टंगिया से प्रहार कर घायल किया है। इससे बैल के पेट, पैर, टखना तथा अन्य स्थानों में गंभीर चोटें आई है। बैल चलने में असमर्थ है। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे