महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,17 फरवरी। ग्राम कनेकेरा के महादेव घाट के समीप बने अवैध निर्माण को कल प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर धराशायी किया। अवैध रूप से बने इस भवन में रहने वाले कुछ असामाजिक तत्वों ने कनेकेरा में तीन दिन पूर्व ही तलवार और लाठी लेकर जमकर उत्पात मचाया था। संभवत: इस तरह की कार्रवाई का यह पहला मामला है।
मालूम हो कि कनेकेरा के सरपंच नीलकंठ साहू ने आरोप लगाया था कि महादेव घाट के एक घर में कुछ असामाजिक तत्व अवैध कारोबार करते हैं और गांव सहित आसपास के इलाके में शराब और गांजे की अवैध बिक्री के साथ कई अन्य अवैधानिक कार्य करते हैं। 12 फरवरी की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने तलवार और लाठी लेकर गांव के कुछ घरों के दरवाजे तोडऩे की कोशिश की और गांव के लोगों को डराया धमकाया। घटना के बाद ग्रामीणों ने सूचना दूसरे दिन पुलिस को दी। मौके पर मौजूद महिला.पुरुष सहित दर्जनों ग्रामीण अवैध मकान को तोडऩे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे तहसीलदार को ग्रामीणों ने अवैध निर्माण को तोडऩे के लिए आवेदन दिया। जिस पर प्रशासन ने अवैध तहसीलदार ने तीन दिन का नोटिस दिया था। कल शुक्रवार को कातेवाली टीआई मोनिका श्याम, तहसीलदार चंद्रशेखर मराई, नायब तहसीलदार और पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को तोड़ा गया।