महासमुन्द

प्रेसीडेंट प्रीमियर लीग मैच में रोज हो रहे रोमांचक मुकाबले
17-Feb-2024 2:43 PM
प्रेसीडेंट प्रीमियर लीग मैच में रोज हो रहे रोमांचक मुकाबले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,17 फरवरी। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग और पार्षदों की उपस्थिति में शहर के हाईस्कूल मैदान में प्रेसीडेंट प्रीमियर लीग का मंगलवार देर शाम शुभारंभ हुआ। लीग में सद्भावना मैच पालिका सफाई मित्रों की टीम के बीच खेला गया। बाद लीग का पहला मैच क्लीन सिटी और उत्कल इलेवन के बीच खेला गया। क्लीन सिटी की टीम 8 ओव्हर में 130 रन बना पाई। जवाब में उतरी उत्कल इलेवन के बल्लेबाजों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 7.2 बाल में मैच अपने नाम कर लिया।

दूसरा मैच किंग्स 20 और महाकाल टीम के बीच खेला गया। किंग्स ने 8 ओव्हर में 119 रन बनाए। जिसका पीछा करने उतरी महाकाल की टीम 8 ओव्हर में मात्र 106 रन बना पाई और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। तीसरा मैच में महासमुंद व गोंडवाना टीम के बीच भिंड़त हुई। जिसमें महासमुंद 8 ओव्हर में 99 रन का लक्ष्य दिया। जिसको चेस करने उतरी गोंडवाना की टीम 8 ओव्हर में 94 रन ही बनाकर हार गई।

चौथा मैच स्वीट पॉयजन वर्सेस आरएम इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। स्वीट पॉयजन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में आरएम इलेवन की टीम 8 ओव्हर में मात्र 62 रन ही बना पाई। लीग के शुभारंभ में पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, सभापति बबलू हरपाल, पवन पटेल, पार्षद गोलू मदनकार, मीना वर्मा, रिंकू चंद्राकर, हाफिज कुरैशी, मंगेश टांकसाले, माधवी महेंद्र सिक्का, देवीचंद राठी, महेंद्र जैन, अरिश अनवर समेत अन्य मौजूद रहे।

लीग मैच के दूसरे दिन गोंडवाना वर्सेस उत्कल इलेवन के बीच भिडंंत हुआ जिसमें उत्कल इलेवन ने 107 रन बनाए। जिसके जवाब में गोंडवाना की टीम 102 रन बनाकर हार गई। दूसरा मैच आरएम इलेवन वर्सेस महाकाल के बीच मुकाबला हुआ। आरएम इलेवन की टीम ने 8 ओव्हर में 178 रन बनाए। जिसके खिलाफ  महाकाल की टीम 8 ओव्हर में मात्र 114 रन ही बना पाई। तीसरा मैच विमल वर्सेस क्लीन सिटी के बीच खेला गया। विमल की टीम ने 8 ओव्हर में 92 रन बनाए जिसके जवाब में क्लीन सिटी की टीम 6.3 ओव्हर में 96 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

अंतिम मैच किंग्स वर्सेस अयोध्या 22 के बीच कांटेदार टक्कर हुई। किन्स ने अयोध्या टीम को 8 ओव्हर में 126 रन का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करने उतरी अयोध्या की टीम 125  ही बना पाई। इस मैच में स्बेस्टिन जैकब ने लीग का पहला हैट्रिक विकेट लिया।


अन्य पोस्ट