महासमुन्द

किसानों के भारत बंद का कांग्रेस ने किया समर्थनन
17-Feb-2024 2:36 PM
किसानों के भारत बंद का  कांग्रेस ने किया समर्थनन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 17 फरवरी। कांग्रेसजनों ने देश के अन्नदाताओं द्वारा शुक्रवार को भारत बंद के आव्हान का समर्थन किया। इस दौरान नगर में सांकेतिक विरोध करते हुए रैली निकाली गई।

 गौरतलब है कि देश के किसान संगठनों ने शुक्रवार को एक दिवसीय भारत बंद की घोषणा की है। जिसका समर्थन करते हुए कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने समर्थन करते हुए आजीविका से जुड़े मुख्य मुद्दों के प्रति जागरूकता लाने के लिए एकजुटता प्रदर्शित किया।

 कांग्रेसजनों ने कहा कि किसानों के सम्मान में कांग्रेस हमेशा उनके साथ रहेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से दाउलाल चंद्राकर, रवि निषाद, भूपेंद्र ठाकुर, दुर्गा सागर, गणेश शर्मा, नवनीत सलूजा, देवेश साहू, ताम्रध्वज बघेल, मयंक शर्मा, लखबीर छाबड़ा, करताल नायक, रामकुमार ठाकुर, सेतराम बघेल, राजेश सोनी, मंता यादव, भक्तराम मांझी, डुगनलाल यादव, उत्तम शर्मा, खोमेश साहू, रामेश्वर चक्रधारी, मोहन बांधे, आशाराम बांधे, मिथुन गंभीर, लोकेश उइके, सोनू सहीस, गणेश ठाकुर, किशन ज्ञानी, चंद्रहास साहू, बजरंगी यादव, गजानंद शर्मा, फुलसिंग ध्रुव, बंशीलाल चंद्राकर, रज्जाक खान, राहुल यादव, पुष्पेंद्र चंद्राकर, उमेश साहू, लखन बघेल सहित अन्य कांग्र्रेसजनों का सराहनीय योगदान रहा।


अन्य पोस्ट