महासमुन्द

जिला स्तर विज्ञान, गणित-पुस्तक मेला में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन
17-Feb-2024 2:35 PM
जिला स्तर विज्ञान, गणित-पुस्तक मेला में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,17फरवरी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पुस्तक मेला का आयोजन नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक शाला  महासमुन्द में किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। माध्यमिक स्तर से गणित मॉडल निर्माण में स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल नयापारा महासमुंद से चंचल साहू कक्षा 8 वीं तथा हस्तलिखित पुस्तिका में दिशा देवांगन कक्षा 8 वीं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पैरोज साहू कक्षा 8 वीं ने भी विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता दी। छात्रों के मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में नेहा दुबे, कल्याणी सोनकर तथा रंजीत सिंह रूपराह ने कार्य किया। संस्था के छात्रों के इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य अमी रूफस सहित प्रमोद कुमार कन्नौजे कृति थवाईत, रूपा पांडेय, जी.आर. टांडेकर ने बधाई दी है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 


अन्य पोस्ट