महासमुन्द
मतांतरण के विरोध में शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन
13-Feb-2024 2:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 13 फरवरी। मतांतरण के विरोध में शिवसेना ने कल मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बताया कि शिवसेना प्रदेश में हो रहे मतांतरण का लगातार विरोध करती रही है, लेकिन अब तक शासन प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। इस हेतु पूरे प्रदेश में एक बार फिर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है ताकि समय रहते इस समस्या का समाधान हो सके।
शिवसेना के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा है कि शिवसेना मतांतरित लोगों का पैर धो कर हिन्दू धर्म में पुन: घर वापसी भी कराती रही है। नई सरकार से आशा है कि सरकार मतांतरण पर कड़ाई से रोक लगायेगी।
ज्ञापन जिलाध्यक्ष अजय बंजारे, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रधान एवं शिवसैनिकों की उपस्थिति में सौंपा गया। उक्त जानकारी धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवसेना ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे