महासमुन्द

डामरीकरण का नपाध्यक्ष ने लिया जायजा
13-Feb-2024 2:35 PM
डामरीकरण का  नपाध्यक्ष  ने लिया जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 13 फरवरी। नगरपालिका द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों, गुरु घासीदास बस स्टैंड और बिन्नी बाई सब्जी बाजार परिसर में डामरीकरण  कराया जा रहा है। रविवार को सब्जी बाजार और सोमवार को बस स्टैंड परिसर में चल रहे डामरीकरण का कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने जायजा लिया और ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व नपा उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग भी मौजूद रहे।

नपाध्यक्ष ने बताया कि पालिका द्वारा कांग्रेस शासनकाल में शहर में विभिन्न मार्गों में डामरीकरण कार्य शासनकाल में शहर में विभिन्न मार्गों में डामरीकरण कार्य के लिए राशि की मांग की गई थी।

 जिसके लिए शासन द्वारा करीब एक करोड़ रुपए की राशि स्वीकृति मिलने के बाद शहर स्थित गुरु घासीदास बस स्टैंड और बिन्नी बाई सब्जी बाजार समेत अन्य मार्गों में डामरीकरण कार्य की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि शहर के नागरिकों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।


अन्य पोस्ट