महासमुन्द
जनचौपाल में 41 आवेदन
13-Feb-2024 2:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,13फरवरी। जिला कार्यालय में कल आयोजित जन चौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने कलेक्टर प्रभात मलिक से मुलाकात की और उनके समक्ष अपनी मांगें व समस्याएं रखी। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनचौपाल में 41 लोगों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। आवेदनों पर कलेक्टर श्री मलिक ने निराकरण और आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।
जनचौपाल कार्यक्रम में आर्थिक सहायता, वन भूमि में अधिकार पट्टा, भूमि का सीमांकन करने, श्रम पेंशन दिलवाने, धान बोनस की राशि, राशन कार्ड बनाने, प्रधानमंत्री आवास दिलवाने, ऑनलाइन अभिलेख दुरुस्त न होने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इस जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे