महासमुन्द
10 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार
12-Feb-2024 2:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,12 फरवरी। दस लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक महासमुंद आशुतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केसरी के मार्गदर्शन में 10 फरवरी को भंवरपुर पुलिस ने ग्राम बनडबरी से पतेरापाली के मध्य रोड किनारे बाबूलाल श्रीवास नामक व्यक्ति को रोड किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते पकड़ा है। आरोपी को करीब 10 लीटर हाथ भ_ी महुआ शराब कीमती 2000 रुपए के साथ धारा 34-2, आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे