महासमुन्द

अग्निवीर भर्ती के लिए कार्यशाला
12-Feb-2024 2:24 PM
अग्निवीर भर्ती के लिए कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,12फरवरी। पॉलिटेक्निक कॉलेज महासमुंद में अग्निवीर भर्ती में मार्गदर्शन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में जिला रोजगार अधिकारी ए.ओ.लारी एवं कालेज के प्राचार्य चन्द्रिका विश्वकर्मा द्वारा अग्निवीर सेना भर्ती 2024 के संबंध में जानकारी देते हुए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भर्ती के लिए पंजीयन करने हेतु  प्रोत्साहित करते हुए भर्ती में सफल होने के लिए तैयारियों के लिए मार्गदर्शन दिया गया। युवाओं को इस कार्यशाला में बताया गया कि भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु की भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2024 था। वहीं भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से प्रारंभ होना प्रस्तावित है। इस अवसर पर प्रशिक्षण और नियोजन अधिकारी रितेश दुबे ए समस्त व्याख्याता एवं विद्यार्थी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट