महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 फरवरी। महासमुंद पुलिस ने अवैध शराब के 17 प्रकरणों में 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 127 लीटर शराब कीमती 30 हजार 180 रुपए बरामद किया है।
महासमुंद पुलिस ने थाना बसना में 05 प्रकरणों में 5 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 66000 एमएल शराब कीमती 13200 रुपए, थाना कोमाखान में 2 प्रकरणों में 02 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 9500 एमएल शराब कीमती 1800 रुपए, थाना पटेवा में 2 प्रकरणों में 2 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 16760 एमएल शराब कीमती 3300 रुपए, थाना तेन्दूकोना में 2 प्रकरणों में 2 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 7020 एमएल शराब कीमती 3120 रुपए, थाना बलौदा में 02 प्रकरणों में 02 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 13000 एमएल शराब कीमती 2600 रुपए, थाना पिथौरा में 1 प्रकरण में 1 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 3000 एमएल शराब कीमती 600 रुपए, थाना महासमुंद में 1 प्रकरण में 1 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 3630 एमएल शराब कीमती 1960 रुपए, थाना बागबाहरा में 1 प्रकरण में 1 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 6300 एमएल शराब कीमती 2800 रुपए, थाना तुमगांव में 1 प्रकरण में 1 आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 1800 एमएल शराब कीमती 800 रुपए बरामद किया है।