महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 फरवरी। बसना के सावित्रीपुर स्थित शासकीय प्राथमिक उच्च एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय परिवार की ओर से विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल का पुष्पहार, शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां, नृत्य एवं गीत संगीत भाषण कविता आदि प्रस्तुत किया।
उन्होंने अपने अतिथि उद्बोधन में कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं और देश के निर्माण की आधार शिला भी हैं। क्योंकि बच्चे पढ़ेंगे, तभी वे अपना भविष्य गढ़ेंगे। इसलिए आप सभी अपनी बच्चों को अच्छी शिक्षा जरूर दें।
ताकि वे देश के विकास में योगदान दे सकें। उनमें आगे बढ़ कर नेतृत्व करने की क्षमता विकसित हो सके। यह तभी संभव है जब हर एक बच्चा शिक्षित, आत्मनिर्भर,जागरूक एवं संस्कारों से परिपूर्ण हो। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में एक अलग प्रकार का आत्मबल मिलता है और बच्चों के अंदर कुछ अलग करने की इच्छा शक्ति जागृत होती है। बच्चों के अंदर से डर समाप्त होता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच शिव कुमारी, उप सरपंच भूषण पटेल, भूतपूर्व सरपंच आजू राम अनंत, नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि छबिलाल रात्रे, प्राचार्य पी सिदार,छात्र छात्राएं, पालकगण सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।