महासमुन्द
महासमुंद, 11 फरवरी। राज्य शासन के मंशानुरूप एवं कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार महासमुंद जिले के सभी विकासखंड में तहसील स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में कल शनिवार को महासमुंद विकासखंड के ग्राम बंदोरा में राजस्व सहित अन्य कार्यों के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों ने भी अपनी-अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू ने करना, नवीन ऋण पुस्तिका बना कर प्रदाय करना, भू-अभिलेखों की नकल प्रदाय करना, नक्शा बटांकन एवं सीमांकन हेतु आवेदन प्राप्त कर निराकरण करना, जाति प्रमाण हेतु वंशावली तैयार कर प्रदाय करना एवं राजस्व से संबंधित अन्य कार्य संपादित किया गया। इस दौरान तहसीलदार चंद्रशेखर मंडई, नायब तहसीलदार श्रीधर पंडा, पटवारी सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।