महासमुन्द

पार्षद कर रहें फार्म भरने में मदद
11-Feb-2024 2:29 PM
पार्षद कर रहें फार्म भरने में मदद

महासमुंद, 11 फरवरी। महासमुंद नगर के सभी वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों में महतारी वंदन योजना के तहत फार्म भरवाया जा रहा है। महिलाओं को फार्म भरने में कोई परेशानी ना हो, इसके लिए पार्षद निखिलकांत अपने कार्यालय में नगर के विभिन्न वार्ड मोहल्ले की महिलाओं का फार्म भरने में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में शहर के किसी भी वार्ड की महिलाओं को इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं है। वे सभी शस्त्री चौक कलेक्टोरेट रोड स्थित पार्षद कार्यालय में आकर फ ार्म भरवा सकती हैं।


अन्य पोस्ट