महासमुन्द
जिलाध्यक्ष ने किया आंगनबाड़ी में भरे जा रहे फार्म का निरीक्षण
11-Feb-2024 2:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 11 फरवरी। महतारी वंदन योजना के तहत शुक्रवार को वार्ड क्र.29 के आंगनबाड़ी में भरे जा रहे फार्म का निरीक्षण भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को योजना के तहत फार्म भराने आई महिलाओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका विशेष ध्यान रखने कहा। साथ ही फार्म के संबंध में उपस्थित महिलाओं को जानकारी देकर उनका सहयोग किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे