महासमुन्द

सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन व सर्विसिंग एवं फास्ट फूड उद्यमी प्रशिक्षण 15 से
09-Feb-2024 3:06 PM
सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन व सर्विसिंग एवं  फास्ट फूड उद्यमी प्रशिक्षण 15 से

महासमुंद,9 फरवरी। बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जिले के युवकों के लिए सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन व सर्विंसिंग एवं फास्ट फूड उद्यमी प्रशिक्षण का नि:शुल्क प्रशिक्षण 15 फरवरी से किया जा रहा है। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी टुटु बेहरा ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बीपीएल राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की 5 फोटो, दस्तावेज साथ लाना होगा। प्रतिभागी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नि:शुल्क प्रशिक्षण पंजीयन के लिए एवं प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 07723.299155, कमलेश पटेल के मोबाइल नम्बर 79997.00673, प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाइल नम्बर 93402.81974 पर प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हंै।


अन्य पोस्ट