महासमुन्द

साइबर क्राईम जागरूकता
08-Feb-2024 2:15 PM
साइबर क्राईम जागरूकता

महासमुंद,8फरवरी। महासमुंद पुलिस की साइबर क्राईम जागरूकता के तहत 7 फरवरी को जिला शिक्षा एवं संस्थान डाइट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम सुरक्षा एवं कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन रोकथाम के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। 

उक्त कार्यक्रम में महिला सेल से महिला प्रधान आरक्षक सुचित्रा विदानी, महिला आरक्षक अनु भोई, विशेष आरक्षक मनोज डडसेना ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को विभिन्न जानकारी दी।  


अन्य पोस्ट