महासमुन्द

अवैध संबंध के चलते शिक्षक पर धारा 498 के अलावा विभागीय कार्रवाई संभव, उपसरपंच की बर्खास्तगी के लिए आयोग ने की अनुशंसा
07-Feb-2024 3:20 PM
अवैध संबंध के चलते शिक्षक पर धारा 498 के अलावा विभागीय कार्रवाई संभव, उपसरपंच की बर्खास्तगी के लिए आयोग ने की अनुशंसा

मानसिक रूप से अक्षम पिता के भाईयों ने करवाया फर्जी तरीके से रजिस्ट्री, आयोग ने दीवानी मामला लगाने की दी सलाह 

दूसरी पत्नी के 4 मामलों में डीएसपी से कार्रवाई की अपील 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 फरवरी।
मंगलवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्य डॉ. अनिता रावटे ने जिला पंचायत सभाकक्ष महासमुंद में महिला उत्पीडऩ से संबंधित प्रस्तुत प्रकरणों पर जनसुनवाई की। यह सुनवाई प्रदेश स्तर पर 237 वीं एवं जिला स्तर में पर 7 वीं  सुनवाई थी। जिसमें महासमुंद जिला निवासी महिलाओं सेसंबंधित कुल 38 प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गये थे। 

सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि दो माह से अनावेदक से आपसी समझौता हो गया है। दोंनो साथ में रह रहे हैं उसे अब कोई शिकायत नहीं है। आनावेदिका क्रमांक 2 अनुपस्थित रही। एक प्रकरण में आवेदिका के पति ने आत्महत्या कर लिया है, और कर्ज वापसी न कर पाने का कारण सुसाइड नोट में उल्लेखित किया है। लेकिन किन लोगों ने परेशान किया है उनका नाम नहीं था। सुसाइड नोट 19 अक्टूबर 2023 का है। थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में अपराध 195,2023 धारा 306 आईपीसी का प्ररकण दर्ज है। आवेदिका से पूछताछ की प्रकिया थाने में चल रही है। 

अन्य प्रकरण में आवेदिका के पिता मानसिक रूप से अक्षम है। आवेदिका ने अपने पिता के भाईयों और उनके पुत्र के खिलाफ  यह प्रकरण प्रस्तुत किया है कि पिता के जमीन की रजिस्ट्री की लिखा पढ़ी कर काका और ुनके बेटों ने अपने नाम पर करा लिया है। इस प्रकरण को विस्तृत में सुने जाने के पश्चात आयोग अध्यक्ष ने कहा कि आवेदिका के पिता का एक मात्र पुत्री आवेदिका ही समस्त सम्पत्ति का एकमात्र वारिस है। अत: विवादित रजिस्ट्री को दिवानी न्यायालय में इस आधार पर चुनौती दे सकती है।  

एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि उसके पति ने दूरी शादी कर ली है। इसका प्रमाण कुटुम्ब न्यायालय में जारी पत्र मेंहै। पति ने दूसरा विवाह वैधानिक तलाक लिये बिना कर लिया है। जो वर्तमान में शिक्षाकर्मी वर्ग 3 के पद पर शासकीय सेवा में हाथीबाहारा में पदस्थ है व ग्राम देवरी थाना कोमाखान का निवासी है। शासकीय सेवा में होते हुए अपनी पत्नी से वैधानिक तलाक लिये बिना अवैध रूप से दूसरा विवाह करना सिविल सेवा आचरण संहिता नियम का उल्लंघन है। जिसके तहत उसकी शासकीय सेवा समाप्त किया जा सकता है। इस आशय पर शिक्षा मंत्री और प्रमुख सचिव शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को पत्र आयोग की ओर भेजा जायेगा ताकि शासकीय सेवक अपने पद और अपने दायित्व का दुरूपयोग न कर सके। 

इस मामले में नगर पालिका बागबाहरा में आवेदिका के नाम पर स्थित मकान को उनके पति ने अपनी दूसरी पत्नी के नाम पर चढ़ा दिया है। दूसरी पत्नी उपसरपंच है। अत: नगर पालिका बागबाहरा के अधिकारियों व कर्मचारियों से मिलकर आवेदिका के सहयोग की बात कही गई है। आवेदिका ने थाना प्रभारी पुलिस थाना बागबाहरा को अपने बैंक खाता से किये गये फर्जी आहारण का दस्तावेज भी प्रस्तुत किया है जिस पर पुलिस थाना बागबाहरा नोटिस भेजा गया है। 

अन्य प्रकरण में दोनों पक्षों के मध्य आपसी राजीनामा हुआ जिसमें समस्त प्रकरण वापस लेने के लिए एकमुष्त भरण पोषण राशि 2.5 लाख रुपए तीन किश्तों में आवेदिका को आनावेदक द्वारा दिया जावेगा। जिसमें पहला किश्त 1 लाख रुपए 10 फरवरी 2024 को आयोग की सदस्य अनीता रावटे के समक्ष दिया जायेगा। राशि दिये जाने पर आपसी राजीनामा से तलाक दिया जाने हेतु आयोग की ओर अधिवक्ता डॉ अखिलेष कुमार को कार्रवाई हेतु कहा गया। तथा शेष राशि की दूसरी किश्त कब देना है यह उसी समय तय होग।

अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि पति ने दूसरा विवाह कर लिया है और उसका तलाक नहीं हुआ है। उनकी 4 बेटियां होने के कारण अनावेदक ने आवेदिका को चारों बच्चियों के साथ अलग कर दिया है और उसी घर में अलग कमरे में दूसरी पत्नी के साथ रहकर आवेदिका को शारीरिक और मानसिक प्रताडऩा दे रहे हैं। इसमें आवेदिका की शिकायत पर धारा 498 रिपोर्ट प्रकरण दर्ज कराया पनी पत्नी से वैधानिक तलाक लिये बिना अवैध रूप से दूसरा विवाह करना सिविल सेवा आचरण संहिता नियम का उल्लंघन है।


अन्य पोस्ट