महासमुन्द

गुम मोबाइल पुलिस ने मालिक को सौंपा
07-Feb-2024 3:16 PM
गुम मोबाइल पुलिस ने मालिक को सौंपा

महासमुंद, 7 फरवरी। महासमुंद जिले की थाना बागबाहरा पुलिस ने एक गुम मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारक को सुपुर्द किया है।       महासमुंद पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाशराव गिरेपुंजे महासमुंद व अनुभागीय अधिकारी बागबाहरा के मार्गदर्शन में साइबर जागरूकता कार्यक्रम जारी है। पुलिस महकमा जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्रों के गांवों में जाकर लोगों को जागरुक कर रहा है। इसका असर अब दिखने लगा है। लोग मोबाइल गुम जाने से पोर्टल का उपयोग करने लगे हैं। इसी क्रम में थाना बागबाहरा में मोबाइल गुम रिपोर्ट की सूचना पोर्टल के माध्यम से पुलसि को मिली। मोबाइल धारक ने गुम मोबाइल मिलते ही बागबाहरा  पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण चौहान, सीसीटीएनएस ऑपरेटर आरक्षक शैलेन्द्र सिरमौर, नुतेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट