महासमुन्द

बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग के चिन्हित सभी 25 पेड़ अब तुमगांव स्थित हाथी कैंप में शिफ्ट, नवंबर में शिफ्ट दो पेड़ों में नई कोपलें निकल रहीं
07-Feb-2024 3:00 PM
बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग के चिन्हित सभी 25 पेड़ अब तुमगांव स्थित हाथी कैंप में शिफ्ट, नवंबर में शिफ्ट दो पेड़ों में नई कोपलें निकल रहीं

 विश्वनाथ पाणिग्रही के पेड़ों को बचाए रखने की इस मुहिम को मिल रही है सराहना 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 फरवरी।
रायपुर-महासमुंद राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग के चिन्हित सभी 25 पेड़ों की शिफ्टिंग कल मंगलवार को पूरी हुई हो चुकी है। कल 6 फरवरी को शाम तक अंतिम 13 बड़े पेड़ों की शिफ्टिंग कर दी गई। इस तरह दो दिनों में कुल 23 पेड़ शिफ्ट कर दिये गए। जबकि दो बड़े पेड़ नवंबर 2023 में शिफ्ट किए गए थे। महासमुंद में पेड़ों की शिफ्टिंग का यह कार्य मॉडल बना हुआ है। पेड़ों को बचाए रखने की इस मुहिम को कापी सराहना मिल रही है।  

महासमुंद डीएफ ओ पंकज राजपूत के निर्देशन में ग्रीन केयर सोसायटी इंडिया के अध्यक्ष विश्वनाथ पाणिग्रही के सुझाव पर पेड़ों की शिफ्टिंग के प्लान को स्वीकृति प्रदान की गई थी। रेंज ऑफिसर टी आर सिन्हा के देखरेख में रेंज असिस्टेंट श्री नामदेव, श्री त्रिपाठी, जी ए आदिल, सोना जी, होरीलाल साहू सहित वन अमले के श्रमिकों, जे सी बी, हाइड्रा, ट्रकों के समस्त चालक परिचालकों एवम श्रमिकों ने 25 पेड़ों के जीवनदान की इस काम को पूरा करने में सहभागिता दर्ज की है। इस काम के लिए बकायदा पेड़ शिफ्टिंग विशेषज्ञ अरनब मंडल का विशेष मार्गदर्शन रहा है।  मालूम हो कि सोमवार को ओवरब्रिज निर्माण के बाधक बन रहे बेलसोंडा के 10 पेड़ सुरक्षित तरीके से तुमगांव स्थित हाथी कैंप में शिफ्ट किए गए थे और 13 की शिफ्टिंग बाकी थी। नवंबर 2023 में भी दो पेड़ों की शिफ्टिंग बेलसोंडा के थोड़ा आगे की गई थी। इस तरह कुल 25 बड़े पेड़ों की शिफ्टिंग की गई है। 

पेड़ों की शिफ्टिंग के पहले वन विभाग ने चिन्हित पेड़ों के डाल की छंटाई की। इसके बाद पेड़ों के जड़ों के आसपास जेसीबी की मदद से गहरा गड्ढा खोदा गया। जब वन विभाग की टीम पेड़ के जड़ के आखिरी छोर तक पहुंचती, तो जड़ों के निचले हिस्से में छेद करके चारों ओर से मिट्टी के साथ जड़ों को बांधा ताजा था। जड़ों को बांधने के बाद क्रेन की मदद से पूरे पेड़ को जमीन से उखाड़ लिया जाता और फिर ट्रकों के जरिए उश स्थान तक पहुंचाया जाता जहां उन्हें शिफ्ट करना था। 

वहां पहले से ही तैयार किए गए गड्ढों में दवाईयों का छिडक़ाव किया गया था। फि र क्रेन से ही पेड़ को गड्ढे में उतार कर जड़ों का बंधन खोलकर उसे मिट्टी से पाट दिया गया। पेड़ ट्रांसप्लांट वाले मुहिम में लगी फ ॉरेस्ट टीम के इंचार्ज तोषराम सिन्हा ने बताया कि पेड़ की शिफ्टिंग को चार घंटे के अंदर पूरा कर लिया जाता है। 


अन्य पोस्ट